हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 April 2023

अवकाश के दिनों काम करने के एवज में शिक्षकों को नहीं मिल रहा उपार्जित अवकाश


 बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में तैनात शिक्षकों अवकाश के दिनों काम करने के एवज में उपार्जित अवकाश निर्णय अभी तक नहीं किया गया है। जबकि इस संबंध में महानिदेशक विजय किरण आनंद की ओर से बेसिक शिक्षा सचिव परिषद प्रताप सिंह बघेल को पांच बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है। लेकिन अभी तक कोई निर्णय न होने से शिक्षकों में मायूसी है।

बता दें कि इस संबंध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ लखनऊ मंडल अध्यक्ष महेश मिश्रा की ओर से अवकाश के दिनों में काम के बदले उपार्जित अवकाश की मांग को लेकर शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद को पत्र सौंपा गया था। जिसके बाद शिक्षा महानिदेशक ने भी आवश्यक कार्यवाही के लिए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को पत्र जारी कर दिया था।



मानव संपदा पोर्टल पर होना है अपडेट: महानिदेशक के आदेश के मुताबिक मानव संपदा पोर्टल पर उपार्जित अवकाश विवरण अवकाश लेखा में अंकित करने के लिए महानिदेशक ने 6 जनवरी से लेकर अब तक सचिव को पांच पत्र जारी किए हैं।इस पत्र में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ लखनऊ मंडल अध्यक्ष का जिक्र भी किया गया है।



बुरा हाल
महानिदेशक के पांच रिमाइंडर के बाद भी नहीं निकला हल




छुट्टी के दिन भी लिया जाता है काम 
हर जिले में छुट्टी के दिन भी कई ऐसे शिक्षक होते हैं जिनसे काम लिया जाता है। ऐसे में उस अवकाश के बदले कोई दिए जाने का नियम है लेकिन मानव संपदा पोर्टल पर अभी नाम तक इसका विवरण अपलोड नहीं किया गया है। महानिदेशक के आदेश के बाद उम्मीद है कि अपलोड किया जायेगा।- महेश मिश्रा, लखनऊ मंडल अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more