हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 April 2023

शिक्षक भर्ती के लिए 24 तक करें आवेदन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। असिस्टेंट प्रोफेसर के 15 पदों के सापेक्ष 24 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए हैं। प्राचार्य प्रो. अर्चना पाठक ने बताया कि दस विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 15 पदों पर भर्ती होगी। संस्कृत, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी में दो-दो, संगीत में तीन (म्यूजिक वोकल में एक और इंस्टूमेंट में दो), राजनीति विज्ञान, शिक्षाशास्त्र, हिन्दी, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र और मध्यकालीन इतिहास में असिस्टेंट प्रोफेसर के एक-एक पद हैं।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more