हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 April 2023

विद्यालयों को अल्टीमेटम जाम लगा तो मान्यता रद्द


लखनऊ, । स्कूलों के बाहर सड़क जाम हुई तो विद्यालय प्रबंधन जिम्मेदार होगा। जाम न लगने पाए, इसकी व्यवस्था उन्हें सुनिश्चित करनी होगी।


रविवार को स्कूल प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक करते हुए डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि स्कूल कंट्रोल रूम बनाकर निगरानी करें। जाम दिखे तो एनाउंस कराएं और गार्ड भेजकर हटवाएं। चेताया कि एक सप्ताह में जाम नहीं हटा तो मान्यता की एनओसी रद्द कर दी जाएगी।

डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि स्कूल के बाहर अभिभावकों के वाहनों से जाम लग रहा है। स्कूल संस्थानों को परिसर में पार्किंग की व्यवस्था तय करनी होगी। नया शैक्षिक सत्र शुरू होने जा रहा है। इस सत्र से स्कूलों के सामने जाम नहीं लगने को लेकर कार्ययोजना बनाकर काम करना होगा, अन्यथा इसके जिम्मेदार स्कूल प्रबंधन खुद होंगे। बैठक में जाम से राहत की मांगी गई कार्ययोजना नहीं लाने पर नाराज डीएम ने कई स्कूली संस्थानों को स्कूल बंद करा देने की चेतावनी दी।

खास बातें

● स्कूल अलग से सीसीटीवी से लैस कंट्रोल रूम बनाएं।

● स्कूलों को नोडल अधिकारी ट्रैफिक नामित करना होगा।

● कंट्रोल रूम से बाहर की सड़क की निगरानी होगी

● बाहर बगैर ड्राइवर लावारिस वाहनों की आरसी जब्त हो।

● स्कूल शुरू होने के एक घंटे पहले एंट्री को खोलना होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more