हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 May 2023

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने पर आज से लगेगा विलंब शुल्क, 15 जून को होगा आयोजन


झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर आज से विलंब शुल्क लगेगा। छात्र- छात्राओं के पास आवेदन करने के लिए बस पांच दिन का वक्त है। परीक्षा के लिए अब तक 5.66 लाख विद्यार्थी पंजीकरण करा जा चुके हैं।

शासन ने इस बार बुंदेलखंड विवि को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए 10 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए थे। छात्र-छात्राओं को 10 मार्च तक आवेदन करने का मौका दिया गया था।


 बाद में शासन ने ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाकर 20 मई कर दी। 15 मई तक छात्र-छात्राएं बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते थे। सोमवार तक 5.75 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकरण कर चुके हैं। जबकि, 4.60 लाख छात्रों ने फीस जमा की है।

कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि अब तक सामान्य व ओबीसी वर्ग के छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म भरने पर 1400 और एससी- एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को 700 रुपये देने शुल्क देना पड़ रहा था अब 16 से 20 मई तक ऑनलाइन फॉर्म भरने पर विद्यार्थियों को विलंब शुल्क देना पड़ेगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के छात्रों को 600 रुपये और एससी-एसटी वर्ग के छात्रों को 300 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।



15 जून को होगा आयोजन
ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद 21 से 24 मई तक आवेदकों की आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 15 जून को प्रवेश परीक्षा होगी। 30 जून को परिणाम घोषित किया जाएगा। 10 जुलाई से काउंसलिंग शुरू होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more