हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 May 2023

शिक्षकों की ज्येष्ठता सूची चार माह बाद भी नहीं आई


लखनऊ, । प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों की ज्येष्ठता सूची इस वर्ष 20 फरवरी तक पोर्टल पर अपलोड की जानी थी लेकिन आज 15 मई हो गए, सूची का कहीं अता-पता नहीं है।

ज्येष्ठता सूची अपलोड करने की अन्तिम तिथि अब तक 10 बार बढ़ाई जा चुकी है। विभागीय अधिकारियों के बीच हो रहे पत्राचारों से जानकारी मिली है कि अब तक मात्र 32 जिलों में ज्येष्ठता सूची को अन्तिम रूप दिया जा सका है। शेष 43 जिले अब भी इस कार्य के प्रति कतई गम्भीर प्रतीत नहीं हो रहे। यह स्थिति तब है जबकि विभाग की ओर से 44 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी जारी की जा चुकी है। इस साल फरवरी में प्रोन्नति की प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन उससे पहले की (ज्येष्ठता सूची तैयार करने की) प्रक्रिया को पूरी करने में ही भारी लापरवाही बरती जा रही है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more