हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 May 2023

प्राथमिक स्कूल में सामाजिक सहयोग से सजी स्मार्ट क्लास


प्रा. विद्यालय उतरार में सामाजिक सहयोग से सजी स्मार्ट क्लास

कुंडा । बाबगंज विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उतरार के बच्चे अब स्मार्ट क्लास में पढ़ाई कर सकेंगे। आधुनिक माध्यम से शिक्षण कार्य के लिए सोशल अपलिफ्टमेंट वेलफेयर संस्था के मुखिया अवधेश अग्रवाल ने स्मार्ट क्लास बनाने के लिए एलईडी प्रदान किया।

विद्यालय को मिले इस उपहार से अब बच्चे राज्य परियोजना से विकसित विभिन्न शिक्षण टूल्स, दीक्षा कन्टेंट, रीड एलांग आदि के उपयोग को बेहतर तरीके से देख व समझ सकेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी बाबागंज रिचा सिंह और ग्राम प्रधान विनोद यादव ने सोमवार को स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर राजेंद्र कुमार यादव, डॉ. सुंदरम श्रीवास्तव, अशोक कुमार सरोज, अजय कुमार शुक्ला, बबलू सोनी, शिक्षामित्र सुमन देवी, सुनीता देवी, संदीप यादव, पप्पू तिवारी एवं अभिभावक आदि मौजूद रहे। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more