UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 May 2023

प्रदेश में 22 हजार विद्यालयों में नल सूखे



लखनऊ। प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों के थर्ड पार्टी सर्वे में पता चला है कि लगभग 22 हजार विद्यालयों में अभी नल से पानी की आपूर्ति की व्यवस्था नहीं है। नल सूखे पड़े हैं। शासन ने संबंधित सभी जिलाधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत यहां पर नल से पानी की आपूर्ति के निर्देश दिए हैं।


बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, प्रदेश के 1.33.449 विद्यालयों का थर्ड पार्टी जियो टैग सर्वे कराया गया। इसके अनुसार 22,499 विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों में नल से जल की सुविधा अभी नहीं है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी डीएम से कहा है कि शासन के निर्देश के क्रम में सभी विद्यालयों में नल से जल की आपूर्ति होनी है। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया करते हुए इसे पूरा कराया जाना सुनिश्चित करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more