UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 May 2023

BEO की नोटिस से मचा हड़कम्प, जानिएं पूरा मामला

Ballia : बगैर मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी सोहांव ने नोटिस जारी किया है। नोटिस के जरिये अवैध विद्यालयों का संचालन बंद करने का निर्देश देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस का जवाब तलब किया है। इससे क्षेत्र के सभी अवैध विद्यालयों में हड़कंप मच गया है।

विदित हो की शिक्षा क्षेत्र सोहांव में मान्यता प्राप्त विद्यालयों की संख्या 96 है, परंतु धरातल पर लगभग 500 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। कतिपय लोगों द्वारा इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से की गई थी। शिकायत के पश्चात विभागीय अधिकारी हरकत में आए और अवैध विद्यालयों का निरीक्षण कर उनकी मान्यता के संबंध में जानकारी चाही।



कार्यालय द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक बिना मान्यता के स्कूलों को तत्काल बंद कर स्पष्टीकरण के साथ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तलब किया गया है। स्पष्टीकरण ना मिलने की दशा में उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की बात भी कही गई। जानकारी के मुताबिक लगभग दर्जनों विद्यालय को यह नोटिस जारी किया गया है, जिसकी वजह से हड़कंप मच गया है। कई अवैध विद्यालयों द्वारा अपने संस्थान में तालाबंदी कर दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी लालजी द्वारा बताया गया की सभी अवैध विद्यालयों को चिन्हित कर नोटिस जारी किया जा रहा है। स्पष्टीकरण के पश्चात उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more