UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 August 2023

10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में 47% पास : सीबीएसई




नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा में 47.40 फीसदी छात्र सफल रहे हैं। सीबीएसई ने बारहवीं के बाद शुक्रवार को दसवीं के कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। परीक्षा 17 से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी। कंपार्टमेंट परीक्षा में 1,31,385 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1,27,622 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 3763 अनुपस्थित रहे। कुल 60,551 छात्रों को पास घोषित किया गया है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more