UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 August 2023

इस जनपद श्रावण मास में प्रत्येक शनिवार व सोमवार को विद्यालय में बच्चों का रहेगा अवकाश, लेकिन शिक्षकों को करना होगा यह काम


कार्यालय आदेश

जिलाधिकारी महोदय, बदायूँ की अनुमति दिनांक 05.08.2023 के अनुपालन में विभागीय कार्य जैसे ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, निपुण भारत मिशन परिवार सर्वेक्षण, पीएम श्री. ग्राम पंचायत स्तर पर शिक्षा चौपाल का आयोजन आदि कार्य किये जाने हैं जिसकी की महत्वता को दृष्टिगत रखते हुए श्रावण माह के प्रत्येक शनिवार व सोमवार को बच्चों का अवकाश पूर्ववत रहेगा तथा उक्त कार्यों के क्रियान्वयन एवं छात्र उपस्थिति हेतु मुख्य रूप से जन सम्पर्क अभियान हेतु विद्यालय प्रातः 08:00 बजे 12:00 बजे तक खोले जायेंगे। समस्त विद्यालय स्टाफ श्रावण मास में प्रत्येक शनिवार व सोमवार को विद्यालय में उपस्थित रहकर प्रातः 08 बजे से 10 बजे तक विद्यालय रख-रखाव एवं प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक उक्त कार्यक्रमों के साथ-साथ डीबीटी कार्यक्रम के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से बच्चों को 02 सेट यूनिफार्म, जूता-मोजा, श्वेटर, बैग व स्टेशनरी कय करने एवं छात्र उपस्थिति हेतु वृद्धि करने के लिए जन सम्पर्क कर अभिभावकों को प्रेरित करेगें।

तदनुसार उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more