UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 August 2023

कनिष्ठ लिपिक,सहायक के 3831 पदों पर आवेदन मांगे


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों के नियंत्रणाधीन कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक, सहायक स्तर-3 के कुल 3768 (सामान्य चयन) और कनिष्ठ सहायक के 63 पदों (विशेष चयन) यानी कुल 3831 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

इन पदों के लिए होने वाली मुख्य परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2022 में प्रतिभाग किया हो और जिन्हें आयोग द्वारा स्कोर बोर्ड जारी किया गया हो।


प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2022 में वास्तविक या सामान्य स्कोर में शून्य या उससे कम नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को इस मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तीन अक्तूबर तय की गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more