UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 August 2023

स्कूलों में बच्चों को सिखाएंगे बाल संवारने का सलीका


स्कूली स्तर से लेकर उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) लागू होने के बाद कई बदलाव हुए हैं। इसमें एक बड़ा बदलाव विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा देना है। इसी को देखते हुए हर स्तर पर नए-नए पाठ्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के तहत संचालित स्कूलों में अब छात्र पढ़ाई के साथ हेयर स्टाइलिंग यानी बालों को संवारने और सुरक्षित रखने के तरीके भी सीख सकेंगे।

सीआईएससीई ने कक्षा नौ और 10 के लिए पांच वोकेशनल कोर्स जारी किए हैं। जिनमें असिस्टेंट हेयर स्टाइलिस्ट, असिस्टेंट थेरेपिस्ट, बेसिक डाटा ऑपरेटर, डायटेटिक एड, कैशियर विषयों के सम्बंधित पढ़ाई होगी। अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ वोकेशनल कोर्स छात्रों की रुचि को देखते हुए तैयार किए गए हैं। जिस क्षेत्र में छात्र को रुचि होगी वह उससे सम्बंधित कोर्स कर सकता है। स्कूलों को चाहिए सिर्फ उतने ही कोर्स का संचालन करें जितने कोर्स सारी सुविधाओं के साथ छात्रों को कराएं जा सकें। प्रत्येक कोर्स में पचास अंक थ्योरी और पचास अंक प्रैक्टिकल के होंगे।



ये नए कोर्स शुरू होंगे
● असिस्टेंट हेयर स्टाइलिस्ट

छात्रों को बालो की बुनियादी देखभाल, शैम्पू, बाल काटने, डिजाइनिंग का प्रशिक्षण मिलेगा

● असिस्टेंट ब्यूटी थेरेपिस्ट

विद्यार्थी को सौंदर्य चिकित्सा की मूल बातें से परिचित कराया जाएगा।

● बेसिक डाटा इंट्री ऑपरेटर

कम्प्यूटर डेटाबेस में डेटा दर्ज करने और टाइपिंग करना सिखाया जाएगा

● डायटेटिक एड

भोजन बनाने से लेकर परोसने के तरीके सिखाएं जाएंगे।

● कैशियर

बार कोड, कैश रजिस्ट्रर तैयार करना

असिस्टेंट ब्यूटी थेरेपिस्ट

बेसिक डाटा इंट्री ऑपरेटर

डायटेटिक एड

कैशियर

● सीआईएससीई ने कक्षा नौ और 10 के लिए पांच वोकेशनल कोर्स जारी किए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more