UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 August 2023

बायोमीट्रिक सत्यापन से ही छात्रवृत्ति मिलेगी



लखनऊ। केन्द्र की छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं का बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण किया जाना है। इसके लिए दोबारा सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं।


यह 10 अगस्त तक कलेक्ट्रेट में होगा जिसके लिए कक्ष संख्या 58 में शिविर लगाया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से संचालित पुरोनिधनित छात्रवृत्ति योजना पर चर्चा हुई। इस योजना में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर मौजूदा वित्तीय वर्ष के आवेदनों का पुनर्सत्यापन कराए जाने के डीएम ने निर्देश दिए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more