UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 August 2023

शिक्षकों के एरियर भुगतान में देरी पर होगी कार्रवाई



लखनऊ। शासन ने 68000 व 69000 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों के एरियर भुगतान न करने पर नाराजगी जताई है। शासन ने शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन पूरा न होने पर भी नाराजगी जताई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी बीएसए से ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी है, जिनके एरियर का भुगतान सत्यापन न होने या किसी अन्य कारण से लंबित है। उन्होंने यह सूची तुरंत बेसिक शिक्षा परिषद के वित्त नियंत्रक को भेजने के निर्देश दिए हैं।



कहा, ऐसा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उप्र. बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि शिक्षकों का एरियर न होने से इन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वे भुगतान के लिए बाबुओं का चक्कर लगाने को मजबूर हैं, दूसरी तरफ विभाग को विधिक वादों का भी सामना करना पड़ता है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more