UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 August 2023

‘मिड डे मील' में मोटा अनाज शामिल करें


स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील में मोटे अनाज और पौष्टिक आहार परोसा जाना चाहिए। बेटियों को सर्वाकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण जरूर कराएं ताकि छात्र और छात्राएं स्वस्थ्य हो। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने यह बातें शुक्रवार को लोहिया संस्थान में सर्वाइकल कैंसर के रोकथाम के प्रति जागरूकता तथा एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम में कहीं।

राज्यपाल ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन सिर्फ टीकाकरण से ही नहीं, बल्कि पौष्टिक आहार और नियमित व्यायाम से संभव है। राज्यपाल ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं को
सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, टीकाकरण संबंधी जागरूकता पोस्टर पुस्तिका का वितरण किया। इस मौके पर 190 किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौजूद थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more