UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 August 2023

शिक्षक भर्ती के लिए निदेशालय पर धरना


लखनऊ। अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया पूरी किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षा निदेशालय पर धरना-प्रदर्शन किया।

हाथों में जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करो का बैनर लिए अभ्यर्थियों ने जूनियर हाईस्कूल भर्ती - के पोर्टल को खोलकर, भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने और नियुक्तियां दिए जाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 17 अक्टूबर 2021 को हुई। परीक्षा में 2.71 लाख और प्रधानाध्यापक पद पर 14,928 अभ्यर्थी शामिल हुए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more