UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 August 2023

प्राथमिक स्कूल में रसोइयों का विवाद बढ़ा, जानें क्या है मामला

 
बाबागंज, संवाददाता। नवाबगंज ब्लॉक की आधा दर्जन रसोइयों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है। अनीता देवी, रेखा देवी सहित अन्य रसोइयों का कहना है कि प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक द्वारा मई, जून, जुलाई काम लेने के बाद भी उन्हें रसोइया के पद से हटा दिया है।



नवाबगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुविधापुर में छह विधवाओं को रसोइया रखा गया था। तीन माह बाद ही इन सभी रसोइयों को हटा दिया गया। रसोइयों ने जिलाधिकारी से मिल कर इंसाफ की गुहार लगाई है।

इस संदर्भ में विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का कहना है कि ग्राम प्रधान ने मई में इन चारों रसोइयों की नियुक्ति की थी, तथा पुरानी रसोइयों को हटा दिया था। पुरानी रसोइया दो दिन पहले डीएम से मिली थी, उनके शिकायत पर डीएम तथा तथा बीएसए ने उन्हें फिर से रखने के निर्देश दिए थे, जिससे नवनियुक्त रसोइया बाहर हो गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more