हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 November 2023

19 अधिकारियों को मिली पदोन्नति

 लखनऊ। सचिवालय प्रशासन ने मंगलवार को विभागीय सेवा के 19 अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इसमें तीन विशेष सचिव, चार संयुक्त सचिव, पांच उप सचिव और सात को अनुसचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है।




प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन के. रवींद्र नायक ने आदेश जारी कर दिया है। इन अधिकारियों की तैनाती का आदेश अलग से जारी किया जाएगा। महावीर प्रसाद गौतम, उमेश चंद्र व विजय कुमार शंखवार को संयुक्त सचिव से विशेष सचिव बनाया गया है। गिरीश चंद्र मिश्रा, राधेश्याम, गिरिजापति द्विवेदी, मनोज कुमार मौर्य को उप सचिव से संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। अमिताभ श्रीवास्तव, चंद्रशेखर मिश्र, अजीत प्रताप सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार तिवारी को अनु सचिव से उप सचिव बनाया गया है। धर्मपाल पांडेय, मनीष कुमार सिंह, अरविंद कुमार गिरी, राम निहोर समेत अन्य को पदोन्नति दी गई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more