हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 December 2023

पीएसी के 10 हजार पदों पर भर्तियां जल्द, पदोन्नति विसंगतियां होंगी दूर


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि पीएसी के 10,584 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। उन्होंने पीएसी में पदोन्नति विसंगतियां भी जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। कहा कि इसके लिए गृह विभाग को निर्देश दिया जा चुका है।


सीएम योगी रविवार को पीएसी के 76वें संस्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी उपद्रव या चुनाव हो तो पीएसी को याद किया जाता है। देश की आजादी और पीएसी के स्थापना दिवस का शताब्दी वर्ष एक साथ मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी जाएं। उन्होंने कहा कि धार्मिक, सार्वजनिक कार्यक्रमों, विशिष्ट महानुभावों की सुरक्षा, यातायात, यूपी 112, एसटीएफ, एटीएस व एसडीआरएफ में पीएसी बल उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। 2001 में संसद पर हमला हो या राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला,पीएसी के जवानों ने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए हमलावरों को ढेर किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more