हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 May 2024

अगले तीन दिन में पांच डिग्री तक बढ़ सकता है प्रदेश में पारा



लखनऊ। मौसम विभाग एक तरफ पांच मई से मौसम में बदलाव की बात कर रहा है। प्रदेश में अगले दो-तीन दिन में दिन के पारे में दो से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी के आसार भी जताए जा रहे हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के के मुताबिक बृहस्पतिवार को पारे में जहां गिरावट का दौर जारी था, वहीं शुक्रवार को दिन के तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई। लखनऊ का पारा 35.6 डिग्री से बढ़कर 38.3 डिग्री पहुंच गया। जबकि

कई इलाकों में शुक्रवार को फिर 40 पार पहुंचा तापमान

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 40 से नीचे आया पारा फिर से 40 पार कर गया। प्रयागराज में पारा 40.4 डिग्री रहा। बीते कुछ समय से प्रयागराज सर्वाधिक गर्म चल रहा था। बृहस्पतिवार को पारा 38.4 डिग्री पहुंच गया था। इसी तरह वाराणसी, बहराइच आदि शहरों में भी पारा 40 से नीचे था, लेकिन शुक्रवार को फिर इसमें बढ़ोतरी दिखी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more