हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 May 2025

शिक्षकों के ऑनलाइन सलेक्शन ग्रेड / पदोन्नति स्वीकृत किये जाने हेतु अग्रसारण किये जाने के सम्बन्ध में।

 विषय- ऑन लाइन सलेक्शन ग्रेड / पदोन्नति स्वीकृत किये जाने हेतु अग्रसारण किये जाने के सम्बन्ध में।


उपर्युक्त विषयक के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि, शिक्षकों के सलेक्शन ग्रेड/पदोन्नति स्वीकृत हेतु आप द्वारा मानव सम्पदा ऑन लाइन पोर्टल पर अग्रसारित किया जा रहा है। सभी प्रकरणों के अवलोकनोपरान्त संज्ञान में आया है, कि सम्बन्धित प्रकरणों में निम्न कमियां परिलक्षित हो रही है। जिनका निराकरण किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। जो निम्नवत हैः-


1-मानव सम्पदा पोर्टल पर अपलोड अधिकाशंतः ई-सर्विस बुक अपूर्ण है।


2-प्रत्येक वर्ष वेतनवृद्धि देयता से पूर्व सेवा सत्यापन / गोपनीय प्रविष्टि अंकन सम्बन्धी कार्यवाही पूर्ण किया जाना चाहिए जो अपेक्षित है।


3-सक्षम अधिकारी द्वारा समय-समय पर सेवाओं में अवरोध/व्यवधान सम्बन्धी जो आदेश पारित किये जाते है, उन टिप्पणियों का उल्लेख ई-सर्विस बुक में अंकित किया जाना आवश्यक है।


अतएव आपको निर्देशित किया जाता है कि, ऊपर वर्णित परिलक्षित कमियों का शत-प्रतिशत निराकरण करते हुए, चयन वेतनमान से सम्बन्धित शासनादेशों के कम में नियमानुसार अग्रसारण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करे जिससे पोर्टल पर अनावश्यक पेन्डेन्सी / रिजेक्सन से बचा जा सके। अन्यथा की स्थिति में आप स्वंय उत्त्त्रदायी होगें।




Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more