15 October 2025

योगी सरकार ने 15 लाख राज्य कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, बोनस का ऐलान—जानें कितना मिलेगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के शुभ अवसर पर राज्य कर्मचारियों को बड़ा उपहार दिया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए लगभग 14.82 लाख कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। यह बोनस कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा के प्रति सरकार की सराहना के रूप में दिया जा रहा है।


वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह उत्पादकता असम्बद्ध बोनस मासिक उपलब्धियों की अधिकतम सीमा ₹7,000 के आधार पर 30 दिनों के लिए दिया जाएगा। इससे प्रत्येक पात्र कर्मचारी को ₹6,908 का लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आर्थिक लाभ दीपावली से पहले कर्मचारियों के परिवारों में आनंद और उत्साह का माहौल लाएगा और शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार करेगा।


राज्य सरकार द्वारा अनुमन्य बोनस के दायरे में वे पूर्णकालिक अराजपत्रित कार्मिक शामिल हैं जिनके पद का वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 (रुपए 47,600-रुपए 1,51,100) तक है (सादृश्य ग्रेड वेतन रुपए 4,800 तक)। इसमें राज्य कर्मचारी, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारी, राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सम्मिलित हैं। बता दें कि भारत सरकार द्वारा भी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बीते 29 सितम्बर, 2025 द्वारा बोनस प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।

"Stay updated with the latest Basic Shiksha News, UPTET , teacher recruitment updates, study resources, and exclusive on platforms like PRIMARY KA MASTER, SHIKSHAMITRA, and UpdateMarts by updatemarts.com website. Get instant news by updatemarts portal.