UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 November 2025

बेसिक स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा अब 10 दिसंबर से

 

 अमरोहा : जिला बेसिक

शिक्षा अधिकारी मोनिका ने बताया कि आज से स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा दो पाली में शुरू होनी थी। लेकिन एसआइआर का कार्य भी तेजी से चल रहा है, जो चार दिसंबर तक जारी रहेगा।



इसमें विभाग के अधिकांश शिक्षक ही बीएलओ के रूप में कार्य कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा कराने में परेशानी का सामना करना पड़ता। जिसमें प्रदेश के बीएसए ने बेसिक शिक्षा परिषद को इस समस्या से अवगत कराया था। जिसके चलते शासन ने बच्चों की परीक्षा को दस दिसंबर तक स्थगित कर दिया है। दस दिसंबर से ही परीक्षा शुरू कराई जाएंगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more