UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 November 2025

आधारभूत सूचना की सत्यता जांचने विद्यालय पहुंचे बोर्ड अधिकारी

 


 

प्रयागराज : हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की वर्ष 2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए यूपी बोर्ड का सर्वाधिक जोर गुणवत्तापूर्ण विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने पर है। यही कारण है कि विद्यालयों द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर अपलोड की गई आधारभूत सूचनाओं की जांच बोर्ड दो स्तर पर करा रहा है। तहसील स्तरीय केंद्र निर्धारण समितियां भौतिक निरीक्षण कर रिपोर्ट दे चुकी हैं। अब बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने मुख्यालय एवं क्षेत्रीय



कार्यालय में नियुक्त अपने उप सचिवों, सहायक सचिवों एवं समकक्ष अधिकारियों को भी पोर्टल पर अपलोड सूचना का स्थलीय निरीक्षण करने भेजा है। यूपी बोर्ड के अधिकारियों को प्रत्येक जिले में न्यूनतम 10 विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करने का लक्ष्य बोर्ड सचिव ने दिया है। जिस विद्यालय का निरीक्षण ये अधिकारी करेंगे, वहां की आधारभूत सूचना का विवरण उनके पास पहले से रहेगा, ताकि वह यह पता कर सकें कि पोर्टल पर जो सूचना है,। वही मौके पर भी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more