UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 November 2025

काम में लापरवाही बरतने पर 21 बीएलओ के खिलाफ केस


गाजियाबाद के जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई




गाजियाबाद। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े कामों में लापरवाही बरतने के आरोप में गाजियाबाद में 21 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।


जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार मंदार के निर्देश पर तहसीलदार ने सिहानी गेट थाना में एफआईआर दर्ज कराई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उपासना पांडे के अनुसार, जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 32


के तहत यह मामला दर्ज किया गया है।


दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, एसआईआर काम के लिए विभिन्न सरकारी विभागों से तैनात बीएलओ ने अपने निर्धारित क्षेत्रों में गणना फॉर्म वितरित करने और एकत्र करने जैसे आवश्यक कामों को पूरा नहीं किया। इस लापरवाही ने सुधार प्रक्रिया की गति को प्रभावित किया है। चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित कर्तव्यों में चूक की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ बनाए गए कर्मियों से कोई अन्य काम न लेने के निर्देश दिए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more