UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 November 2025

एडेड जूनियर हाईस्कूल भर्ती के लिए हेल्पलाइन

 

प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों की सहायक अध्यापक के 1262 और प्रधानाध्यापक के 253 कुल 1515 पदों पर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन के दौरान हो रही समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन जारी की गई है। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कामताराम पाल ने बताया कि किसी भी समस्या के लिए


juniorhighschoolaidedbh arti21@gmail.com पर अपना प्रार्थना-पत्र साक्ष्य सहित ई-मेल करें एवं दूरभाष नंबर 0532-2622086 पर फोन करके अपनी समस्या नोट करा सकते हैं। अभ्यर्थियों की ई-मेल एवं दूरभाष से मिल रही समस्याओं के पत्रों को प्रत्येक दिवस निकालकर उन्हें रजिस्टर पर अंकित करने के लिए ड्यूटी लगाई गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more