UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 November 2025

शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द हो समाधान

 

लखनऊ। इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर देशभर के सरकारी कर्मचारियों व शिक्षकों की समस्याओं का समाधान जल्द निकालने की मांग की है। फेडरेशन का कहना है कि शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य करने और पुरानी पेंशन बहाल न होने से असंतोष बढ़ता जा रहा है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने कहा कि शिक्षित युवाओं को आउटसोर्सिंग पर रखा जा रहा है। उन्हें जीने लायक वेतन व अन्य सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया


है कि देशभर के कर्मचारी, शिक्षकों व युवाओं की समस्याओं का समाधान निकाला जाए। इसके लिए उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने, शिक्षकों को टीईटी से राहत दिलाने, आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन व अन्य सुविधाएं देने, खाली पदों पर नियुक्तियों में वरीयता देने, आठवें वेतन आयोग की अधिसूचना में पूर्व की भांति पेंशन सुविधा देने की व्यवस्था करने आदि मांगें पूरा कराने का अनुरोध किया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more