UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 November 2025

परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा के समय ही नवोदय की प्रवेश परीक्षा

 



लखनऊ। प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की वजह से परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाओं का समय बदल दिया गया है। अब परीक्षाएं 10 से 15 दिसंबर के बीच होंगी। वहीं इसी समय नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा भी पड़ रही है।


अब शिक्षक संगठनों ने परिषदीय विद्यालयों में कक्षा पांच की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की है। प्रदेश भर में कक्षा छह में प्रवेश के लिए नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा भी 13 दिसंबर को निर्धारित है, जिसके प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं।


परिषद विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा पांच के बड़ी संख्या में बच्चे इस परीक्षा में बैठते हैं।


उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव का कहना है कि अब दोनों परीक्षाएं एक ही दिन होने से बच्चे और अभिभावक असमंजस में हैं कि बच्चे किस परीक्षा में शामिल हों। उन्होंने मांग की है कि परिषदीय विद्यालयों में 13 दिसंबर को प्रस्तावित कक्षा पांच की अर्द्धवार्षिक परीक्षा किसी अन्य तिथि पर कराई जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more