हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 December 2025

आईएएस ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी


लखनऊ,  यूपी कॉडर की वर्ष 2004 बैच की आईएएस अफसर अनामिका सिंह ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्त (वीआरएस) मांगा है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए वीआरएस मांगा है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए अनुमति न मिलने से वह नाराज थी।



एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, उनके द्वारा दिए गए आवेदन का परीक्षण किया जा रहा है। राज्य सरकार के स्तर से इसे स्वीकृत किए जाने के बाद केंद्र सरकार को वीआरएस का प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। नवंबर में ही 1995 बैच के आईएएस अमोद कुमार ने वीआरएस लिया है।आईएएस अनामिका सिंह का रिटायरमेंट मार्च 2038 में है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more