*वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शाहजहांपुर में ऐतिहासिक प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया* ✊✊✊✊✊✊
शाहजहांपुर में वर्ष 2011 से पूर्व निर्धारित नियमावली एवं अर्हताओं के आधार पर नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में आज सैकड़ों शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
*Teacher Federation of India* के बैनर तले सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों के संयुक्त आह्वान पर शिक्षक दोपहर बाद खिरनीबाग रामलीला मैदान में एकत्रित हुए और सभा आयोजित कर आदेश को उत्पीड़नात्मक बताया।
सभा को संबोधित करते हुए टीएफआई की राष्ट्रीय संगठन मंत्री अर्चना तिवारी ने कहा कि सभी शिक्षक शासन द्वारा निर्धारित योग्यताओं के आधार पर चयनित हुए हैं। सेवा के अंतिम पड़ाव पर नई शर्तें थोपना न्याय सिद्धांतों के विपरीत है।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष दिनेश गंगवार ने कहा कि अधिकांश शिक्षक 50 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं और सेवानिवृत्ति के निकट हैं, ऐसे में परीक्षा की अनिवार्यता पूर्णतः अन्यायपूर्ण है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री देवेश बाजपेई ने कहा कि नियुक्ति के समय लागू नियम ही प्रभावी होने चाहिए। पूर्व नियुक्त कर्मचारियों को वर्तमान नियमों के आधार पर बाध्य करना और असफल होने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति जैसा दंड देना न्यायोचित नहीं है।
सभा के उपरांत लगभग 4:30 बजे शिक्षक पैदल मार्च करते हुए नारेबाजी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि—
📌 वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता समाप्त की जाए।
📌 सेवा से पृथक्करण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए।
📌 मानवीय एवं न्यायपूर्ण समाधान निकाला जाए।
*धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से* रविंद्र पाल प्रजापति, डॉ. विनय गुप्ता, राजकुमार तिवारी, मंगरे लाल, विश्राम सिंह, अंकुर त्रिपाठी, यशपाल सिंह, नितिन मिश्रा, आदेश सिंह, विजय प्रताप सिंह, सरताज अली, नफीस खां, देवेन्द्र सिंह, धनपाल सिंह, बृजेश कुमार वर्मा, सचिन अवस्थी, वारिस अली, राजकुमार सिंह, अजय कुमार, कवित कुमार, अवनीश यादव, धीरेंद्र कुमार, प्रदीप सिंह, अरविंद सिंह, सुनील सिंह, आनंद बिहारी, अरविंद त्रिपाठी, प्रदुम्न सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, विकास मिश्रा, कौशलेंद्र भदौरिया, धर्मवीर सिंह, आदेश अवस्थी, राकेश रोशन, गौरव पाण्डेय, धर्मेंद्र सिंह, शैलेंद्र राजपूत,सीमा सिंह, सुषमा गुप्ता, शैली चौधरी, रुचि गुप्ता, गायत्री शुक्ला, रेखा रस्तोगी, नीतू अधिकारी, अनुराधा अग्रवाल, शैफाली, रिचि गर्ग, रेनू शुक्ला, रीना राजपूत, आंचल, मानिका, साधना सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

