09 April 2026

14 अप्रैल 2026 को देशभर में सरकारी अवकाश घोषित, देखें केंद्र सरकार का आदेश

 

14 अप्रैल 2026 को देशभर में सरकारी अवकाश घोषित, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर केंद्र सरकार का आदेश

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर देशभर में अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (DoPT) द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

जारी कार्यालय ज्ञापन (Office Memorandum) के अनुसार, यह अवकाश सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों में लागू रहेगा। सरकार ने सभी मंत्रालयों और विभागों को निर्देश दिया है कि इस निर्णय की जानकारी संबंधित सभी इकाइयों तक पहुंचाई जाए।

यह अवकाश सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से घोषित किया गया है।


👉 इस निर्णय से देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों को 14 अप्रैल को अवकाश का लाभ मिलेगा।