09 April 2026

सीजीएल का नतीजा घोषित 15118 को मिली सफलता


प्रयागराज,  । कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2025 का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। इसमें सफल 15118 अभ्यर्थियों में से 6458 अनारक्षित, 3832 ओबीसी, 2221 एससी, 1132 एसटी और 1475 ईडब्ल्यूएस वर्ग के शामिल हैं। अनारक्षित वर्ग में सफल 6458 अभ्यर्थियों में से 1526 ओबीसी, 794 ईडब्ल्यूएस, 40 एससी और आठ एससी वर्ग के हैं।

ये भी पढ़ें - पेंशन कोष प्रबंधन की मंजूरी मिली

ये भी पढ़ें - सोना और चांदी के कीमतों में जोरदार आया उछाल , जानिए क्या है आज का रेट

इसके टियर-वन का परिणाम 18 दिसंबर को घोषित किया गया था। टियर-टू की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 18 और 19 जनवरी को हुई थी। योग्य अभ्यर्थियों के लिए लागू स्लाइडिंग मैकेनिज्म संबंधी अधिसूचना के अनुसार बुधवार को अस्थायी आवंटन को सार्वजनिक किया गया।

सीजीएल का परिणाम घोषित 15118 को मिली सफलता

प्रयागराज। वैचारिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह के बड़े बेटे अंकित कुमार सिंह का चयन सीजीएल के माध्यम से वित्त मंत्रालय के अधीन केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) में इंस्पेक्टर (प्रिवेंटिव ऑफिसर) पर हुआ है। खास बात यह है कि अंकित को यह 15वीं सरकारी नौकरी मिली है। यूपी दरोगा से सफर शुरू हुआ स्टेशन मास्टर, टीसी, सीनियर टीसी, लेखपाल, सेक्रेटरी, एमएसजी हवलदार, टीए इनकम टैक्स, टीए सेल्सटैक्स जैसी नौकरियों के बाद सीजीएल के प्रतिष्ठित पद प्रिवेंटिव ऑफिसर पर चयन हुआ है। खरकौनी नैनी के रहने वाले अंकित की मां सुनीता सिंह गृहणी हैं।


प्रयागराज,  कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2025 का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। इसमें सफल 15118 अभ्यर्थियों में से 6458 अनारक्षित, 3832 ओबीसी, 2221 एससी, 1132 एसटी और 1475 ईडब्ल्यूएस वर्ग के शामिल हैं। अनारक्षित वर्ग में सफल 6458 अभ्यर्थियों में से 1526 ओबीसी, 794 ईडब्ल्यूएस, 40 एससी और आठ एससी वर्ग के हैं।


इसके टियर-वन का परिणाम 18 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया था। उसके बाद टियर-टू की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 18 और 19 जनवरी को आयोजित की गई थी। योग्य अभ्यर्थियों के लिए पहली बार लागू स्लाइडिंग मैकेनिज्म संबंधी तीन मार्च 2026 की अधिसूचना के अनुसार बुधवार को अस्थायी आवंटन के प्रथम चरण (एफआरटीए) को सार्वजनिक किया गया।