नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका-ईरान के बीच हुए के अस्थाई युद्ध विराम के बाद सोना और चांदी के कीमतों में जोरदार उछाल आया। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को चांदी 11,000 रुपये बढ़कर 2.51 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि सोना भी 3200 रुपये उछलकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी के भाव पांच प्रतिशत बढ़कर 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। मंगलवार को यह 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
ये भी पढ़ें - कर्ज की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं
वहीं, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी करीब 2.09 प्रतिशत बढ़कर 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विश्लेषकों ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से वैश्विक वित्तीय बाजारों को व्यापक राहत मिली, जिससे कीमती धातुओं के दाम मजबूत हुए।
अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण सोने की मांग बढ़ी और यह तीन सप्ताह के उच्च स्तर के करीब पहुंच गया।
ये भी पढ़ें - Income Tax Calculation: ₹14 लाख CTC पर कौन सा टैक्स सिस्टम बेहतर? New vs Old में बड़ा अंतर समझें

