प्रयागराज। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत और अगली कक्षाओं में प्रोन्नत (कक्षा एक व आठ को छोड़कर) लगभग तीन लाख छात्र-छात्राओं में से एक लाख का ही सत्यापन प्रेरणा पोर्टल पर हो सका है। बीएसए अनिल कुमार ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को प्राथमिकता पर शत-प्रतिशत सत्यापित कराने के निर्देश दिए हैं। सत्यापित बच्चों के अभिभावकों के खाते में ही डीबीटी से यूनिफार्म वगैरह की धनराशि भेजी जाएगी। नगर क्षेत्र में सबसे कम 10 प्रतिशत विद्यार्थियों का सत्यापन हुआ है।
ये भी पढ़ें - धांधली के आरोपी के बीएसए के खिलाफ होगी जांच
ये भी पढ़ें - जिला पंचायतों से नक्शा पास कराना महंगा होगा

