19 April 2026

स्कूलों का समय बदला, 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से 12:30 तक होंगी कक्षाएं

 

चित्रकूट में स्कूलों का समय बदला, 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से 12:30 तक होंगी कक्षाएं


भीषण गर्मी को देखते हुए चित्रकूट के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, राजकीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों का समय बदल दिया है। नए आदेश के अनुसार 20 अप्रैल 2026 से स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे।


साथ ही शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे शिक्षण कार्य शुरू होने से 15 मिनट पहले विद्यालय पहुंचें और कक्षाएं समाप्त होने के बाद कम से कम 30 मिनट तक उपस्थित रहें। आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।