19 April 2026

बच्चों से भरी कक्षा में सांप घुसने से हड़कंप


रायबरेली। कम्पोजिट विद्यालय शिवगढ़ में एक काला सांप अचानक कक्षा में घुस आया। सांप को देखते ही अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने सूझबूझ का परिचय दिया और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद क्लास रूम के दरवाजे व खिड़कियां बंद कर दी गईं और दरवाजे के नीचे टाट की बोरियां लगाकर सांप के बाहर निकलने से रोक दिया गया। वन विभाग की टीम ने पकड़ा।