इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों को ग्रेच्युटी पर आयु सीमा नहीं
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए कहा है कि सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेच्युटी पाने का अधिकार है और इसके लिए किसी आयु सीमा का बंधन नहीं होगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि शिक्षक चाहे 58 वर्ष या 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हुए हों, वे ग्रेच्युटी के पात्र रहेंगे। यह फैसला शिक्षकों के हित में अहम माना जा रहा है।

