19 April 2026

सुखद:केन्द्र की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों का भी डीए बढ़ेगा

लखनऊ। केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर जल्द ही राज्य कर्मचारियों को भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते और पेंशनधारकों को महंगाई राहत भत्ते की सौगात मिलेगी।

वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक केंद्रीय कैबिनेट के फैसले की तरह ही दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए वित्त विभाग के अधिकारी तैयारी में जुटे हैं। बढ़ोतरी जनवरी से लागू होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कैबिनेट में इसका प्रस्ताव ले जाया जाएगा।