19 April 2026

निजी स्कूलों में एक लाख से अधिक बच्चों के मुफ्त दाखिले

लखनऊ। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में गरीब परिवार के 1.03 लाख बच्चों का नामांकन कराया गया है। लखनऊ, वाराणसी, बुलंदशहर, बदायूं, मुरादाबाद और आगरा में सबसे अधिक प्रवेश हुए हैं। सभी जिलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह पात्र बच्चों का निजी स्कूलों में प्रवेश कराएं। शासन स्तर से इसकी निगरानी भी की जा रही है।



शैक्षिक सत्र 2026-27 में अभी तक 1.03 लाख बच्चों का नामांकन कराया जा चुका है। लखनऊ में 7952, वाराणसी में 4957, बुलंदशहर में 4154, बदायूं में 3599, मुरादाबाद में 3246, आगरा में 3086, कानपुर में 2476, गोरखपुर में 2352, अलीगढ़ में 2320 और गाजियाबाद में 2209 बच्चों का निजी स्कूलों में प्रवेश कराया गया है।