19 April 2026

69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी प्रदर्शन करेंगे


लखनऊ। प्राथमिक स्कूलों में 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी 22 अप्रैल को प्रदर्शन करेंगे। राजधानी स्थित ईको गार्डेन में आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी उपस्थित होकर प्रदर्शन करेंगे। पिछड़ा-दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप का कहना है कि करीब 19 हजार सीटों पर आरक्षण में गड़बड़ी की गई।