19 April 2026

चारधाम यात्रा शुरू केदारनाथ में 22 से दर्शन कर सकेंगे

उत्तरकाशी, । गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ के कपाट खुलेंगे।



गंगोत्री धाम के कपाट रविवार दोपहर 12:15 बजे खोले जाएंगे। वही, यमुनोत्री के कपाट दोपहर 12:35 बजे खुलेंगे। शनिवार को मां गंगा की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। रविवार सुबह डोली गंगोत्री पहुंचेगी।