Saharanpur
परिषदीय विद्यालय में छात्राें के पहचान पत्र पर उनका ब्लड ग्रुप और अभिभावकों का मोबाइल नंबर भी अंकित किए जाएंगे। इस संबंध में बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है। काॅन्वेंट स्कूलों की तरह प्राथमिक स्कूलों में आईडी कार्ड जारी करने की तैयारी की गई है। सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी के निर्देश के बाद इस प्रक्रिया को अमल में लाने की शुरुआत की गई है। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के पंजीकृत विद्यार्थियों के फोटो पहचानपत्र बनाए जाएंगे। इसमें छात्र का नाम, कक्षा, विद्यालय का नाम, उसका ब्लड ग्रुप, अभिभावक का मोबाइल नंबर भी अंकित होगा। विद्यालयों की स्वच्छता समिति को बेहतर बनाए रखने के लिए स्कूल में दो बड़े कूड़ेदान भी रखे जाएंगे।

