24 May 2026

गर्मी का प्रकोप : आंगनबाड़ी केंद्र भी हुए बंद

 लखनऊ। भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर अवकाश घोषित कर दिया गया है। अब ये भी ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद परिषदीय स्कूलों के साथ ही खुलेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयश कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी और लू को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन से छह वर्ष तक के बच्चे आते हैं। ऐसे में इन्हें लू लगने का खतरा भी अधिक रहता है।