नई दिल्ली। संसद की स्थायी समिति ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से ‘पेपर लीक की परिभाषा’ स्पष्ट करने को कहा है। समिति ने यह निर्देश तब दिया, जब एनटीए के अधिकारियों ने दावा किया कि एजेंसी से नीट-यूजी का पेपर लीक नहीं हुआ।
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली समिति नीट पेपर लीक और सीबीएसई ओएसएम मामलों की समीक्षा कर रही है। पिछले सप्ताह एनटीए और सीबीएसई के अधिकारियों को समिति ने तलब किया था। सूत्रों ने बताया, एनटीए अधिकारियों ने दावा किया था कि एजेंसी की प्रणाली से पेपर लीक नहीं हुआ। उनका कहना था कि गेस पेपर (अनुमानित प्रश्नपत्र) लोगों के बीच वितरित हुआ था। इस पर समिति ने पूछा कि अगर यह पेपर लीक नहीं है तो फिर पेपर लीक क्या होता है।

