08 June 2026

एडेड स्कूलों में बीएड छात्रों को प्रशिक्षण

 


 

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे बीएड के छात्रों को अनिवार्य रूप से उनके करीबी सरकारी स्कूलों में प्रशिक्षण कराएं। जहां करीबी राजकीय स्कूल नहीं हैं, वहां पास के एडेड विद्यालयों में प्रशिक्षण कराया जा सकता है। इसे भी मान्य कर दिया गया है।



निर्देश में यह भी कहा गया है कि बीएड पाठ्यक्रम के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम को अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है।