नई दिल्ली, एजेंसी। मोबाइल उपभोक्ताओं को जल्द ही महंगाई का झटका लग सकता है। आने वाले तीन से चार महीनों में टेलीकॉम कंपनियां रिचार्ज प्लान की कीमतों में 12 से 15% तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें - समायोजन प्रक्रिया तेज, जल्द हटेंगे बेसिक स्कूल में सरप्लस शिक्षक
ये भी पढ़ें - दीक्षा पोर्टल पर दिया जाएगा शिक्षकों को निष्ठा प्रशिक्षण
ये भी पढ़ें - सरप्लस शिक्षकों की सूची बनाकर शासन को भेज दी गई : BSA
सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल की रिसर्च की रिपोर्ट में यह संभावना व्यक्त की गई है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कंपनियों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर यह कदम उठाया जाता है तो इससे लाखों ग्राहकों के प्रभावित होने की आशंका है।
भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया के प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व में तिमाही-दर-तिमाही 1-1.5% की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

