प्रयागराज। शिक्षा निदेशक माध्यमिक के शिविर कार्यालय लखनऊ के प्रथम तल में उप. शिक्षा सेवा चयन आयोग का शिविर कार्यालय जल्द ही खुल सकता है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा प्रताप सिंह बघेल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अध्यक्ष और आशुलिपिक कक्ष के लिए भवन का आवंटन किया गया है।
आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने इसकी आवश्यकता स्वीकार की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी तक कोई उपयुक्त कार्यालय नहीं मिल सका है। इस कारण कार्यालय खुलने में कुछ समय लग सकता है।
बेसिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में हैं। लेकिन इनके निदेशक लखनऊ स्थित शिविर कार्यालय में ही बैठते हैं। हाल ही में उच्च शिक्षा निदेशालय का भी शिविर कार्यालय लखनऊ में खोला गया है। लोक सेवा आयोग का कार्यालय पहले से ही लखनऊ में स्थापित है।
ये भी पढ़ें - SBI Salary Package: बेसिक शिक्षकों को 8 जुलाई के बाद मिलेंगे ₹1 करोड़ तक के बीमा सहित कई बड़े लाभ, MOU पर होगी मुहर
ये भी पढ़ें - डीआईओएस कार्यालयों के घेराव का ऐलान
उप. शिक्षा सेवा चयन आयोग वर्ष 2023 में प्रयागराज में अस्तित्व में आया था। इसे शिक्षकों की भर्ती और परीक्षा प्रक्रिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखनऊ में शिविर कार्यालय खुलने से आयोग को प्रशासनिक सुविधा मिलेगी।

