UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 July 2026

पदोन्नत बीईओ की तैनाती के आदेश जारी



प्रयागराज। खंड शिक्षा अधिकारी से बेसिक शिक्षा अधिकारी और समकक्ष पदों पर पदोन्नत अफसरों का तैनाती आदेश सोमवार को जारी हो गया। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में उप निरीक्षक (संस्कृत) पद पर कार्यरत ज्योति शुक्ल को मनोविज्ञानशाला में मनोवैज्ञानिक के पद पर तैनाती मिली है। अमेठी में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रहे अर्जुन सिंह को सहायक उप शिक्षा निदेशक राज्य शिक्षा संस्थान एलनगंज और प्रतापगढ़ में बीईओ रहे संतोष कुमार श्रीवास्तव को राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान एलनगंज में प्रोफेसर बनाया गया है। बीईओ बांदा और मथुरा क्रमश: ओम प्रकाश मिश्र एवं कैलाश प्रसाद शुक्ल को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट में तैनाती मिली है।

 👉- BEO promotion order : खण्ड शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति उपरांत नवीन पदस्थापन सूची जारी


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more