नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्गों पर जाम कम करने के लिए व्यस्त समय में टोल शुल्क 20% अधिक, जबकि सामान्य समय में 20% कम लेने की तैयारी है।
ये भी पढ़ें - मानक से कम छात्र संख्या पर प्रधानाध्यापक हटाने के मामले में शिक्षकों को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, स्टे ऑर्डर जारी
केंद्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, डायनेमिक प्राइसिंग प्रणाली के तहत व्यस्त समय सुबह 8 से 11 बजे और शाम 5 से 8 बजे होगा। इससे ट्रैफिक का दबाव 15 प्रतिशत कम होने का दावा है। फ्लेक्सी टोल लागू होने पर लगभग 15% भारी वाहन अपने सफर का समय बदलकर नॉन-पीक ऑवर्स में यात्रा करेंगे, जिससे आम वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी। इस व्यवस्था से सालाना 1,500 करोड़ रुपये के ईंधन की बचत होगी।
बेंगलुरु-मैसूर, पानीपत-हिसार और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के कुछ हिस्सों पर इसी वर्ष पायलट परियोजना शुरू की जाएगी।

