07 July 2026

जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी होगा


लखनऊ। राज्य सरकार ने शाहजहांपुर जलालाबाद नगर पालिका परिषद में आने वाले जलालाबाद क्षेत्र का नाम बदलकर परशुरामपुरी कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ।


ये भी पढ़ें - कैबिनेट की बैठक में CM योगी ने लिए यह महत्वपूर्ण फैसले, इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी देखें

ये भी पढ़ें - पदोन्नत 158 खंड शिक्षा अधिकारियों को मिली तैनाती, ज्यादातर डायट में बने वरिष्ठ प्रवक्ता


शाहजहांपुर में जलालाबाद क्षेत्र भगवान परशुराम के जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। ग्रंथों में इसका प्रमुखता से उल्लेख पाया जाता है। जनप्रतिनिधियों व स्थानीय निवासियों ने जलालाबाद का नाम भगवान परशुराम के नाम पर परशुरामपुरी रखे जाने की प्रमुखता से मांग की थी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने इस फैसले पर खुशी जताई है।